सेमरिया बंधा में मगरमच्छ आने की सूचना पर गांव में हड़कंप

image editor output image 1841295313 1793808019233
image editor output image 1841295313 1793808019233

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

ग्रामीण परेशान, किसानों में भय का माहौल

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया बंधा में मगरमच्छ आने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की खबर फैलते ही ग्रामीण परेशान हो गए और किसानों में भय का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में भटक कर मगरमच्छ गांव के समीप बंधे तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी है। मगरमच्छ के गांव के दो बांधों में देखें जाने की खबर ग्रामीणों द्वारा दी जा रही है। ग्रामीण राजनारायण ने बताया कि मगरमच्छ ने अब तक सुअर और बकरी को शिकार बना चुके है।

इस संबंध में रेंजर बभनी ने कहा कि सूचना मिली है, मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी।

मगरमच्छ की सूचना के बाद से ग्रामीण बंधे की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया की टीम गांव में भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की अपील किया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1561
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?