अधिवक्ताओं पर हमले चिंता का विषय, निर्भीक होकर काम के लिए सुरक्षा कानून जरूरी

IMG 20261104 WA0003
IMG 20261104 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने की एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज में उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। वह शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करता है, लेकिन आज अधिवक्ताओं पर हमले, धमकी और उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। निर्भीक होकर पेशेवर दायित्व निभाने के लिए प्रभावी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाना समय की मांग है।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने कहा अधिवक्ता केवल मुवक्किल का प्रतिनिधित्व नहीं करता, बल्कि संविधान, न्याय और विधि के शासन की रक्षा में भी भूमिका निभाता है। यदि अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो न्यायिक व्यवस्था प्रभावित होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। हिंसक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को दंडित करने की व्यवस्था होनी चाहिए।
संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता मृगराज सिंह ने किया। बैठक में सुरेश सिंह कुशवाहा, रमेश चंद्र सिंह, बीपी सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, विजय शंकर सिंह, दशरथ यादव, संतोष पांडेय, मनीष कुमार पटेल, शाहनवाज आलम खान, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1561
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?