10 संस्थाओं के विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन, प्रतिभागियों को मिले सर्टिफिकेट

IMG 20261104 WA0009
IMG 20261104 WA0009

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

साइबर सुरक्षा पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन, प्रोफेसर शेखर वर्मा ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के कंप्यूटर साइंस विभाग व एमएनएनआईटी इलाहाबाद द्वारा आयोजित सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी इन साइबर वर्ल्ड – चैलेंजेस एंड सल्यूशन 2026 विषय पर पांच दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम 31 अक्टूबर से चल रहा था।
अंतिम दिन के प्रथम सत्र में प्रोफेसर आर एस यादव ने इंट्रूशन डिटेक्शन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। दूसरे सत्र में प्रोफेसर शेखर वर्मा, आईआईआईटी इलाहाबाद ने समकालीन साइबर चुनौतियों से प्रतिभागियों को परिचित कराया।
विगत पांच दिनों में दस अलग-अलग संस्थाओं के विशेषज्ञों ने अपने ज्ञान और अनुभव से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
समापन कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर के एस वर्मा ने सबका आभार व्यक्त करते हुए वर्तमान साइबर सुरक्षा मानकों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ मैनेजर यादव ने सभी विशेषज्ञों व प्रतिभागियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। निदेशक सलाहकार डॉ डी के त्रिपाठी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सबका उत्साहवर्धन किया। विभागाध्यक्ष डॉ अमोद कुमार तिवारी ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम सबके सहयोग से सम्पन्न होता है। उन्होंने समन्वयक एवं सह समन्वयक डॉ अनुराग सेवक, डॉ आशीष रंजन मिश्रा, डॉ कल्पना सिंह, लाल बाबू यादव, विवेक देव पांडेय, नवनीत उपाध्याय सहित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
समापन कार्यक्रम में डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर पी के वर्मा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष रामेश्वर वैश, अप्लाइड साइंस विभागाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर विदा किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1561
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?