वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। क्षेत्र के सलैयाडीह लैम्पस के पास बुधवार को बायर कंपनी की ओर से ‘अराइज प्रगति उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों को अराइज उत्पादों की विशेषताओं, खेतों में उनके प्रदर्शन तथा आधुनिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इस दौरान सोनभद्र के रिटेलर मैनेजर अजय पटेल, सुपरवाइजर विनय कुमार, हरिओम राजभर सहित लखनऊ से आए कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं विंढमगंज के डिस्ट्रीब्यूटर सुरेश यादव की भी प्रमुख भूमिका रही।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को बेहतर कृषि उत्पादन, आधुनिक तकनीक और खेती में नए प्रयोगों के प्रति जागरूक किया। साथ ही किसानों के लिए उपहार जीतने का भी अवसर रखा गया। सैकड़ों किसानों की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।









