वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त आरोपियो की गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध थाना निरीक्षक रविकान्त मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई। इस दौरान थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत उनके निवास स्थानों पर दबिश देकर गैंग लीडर सहित कुल 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अरोपीयो में अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र मेहीलाल गुप्ता निवासी बरेव टोला झुझवा, थाना बभनी (गैंग लीडर), राजनारायण गोड़ पुत्र गुलाली गोड़ निवासी पोखरा, थाना बभनी, विजय खरवार पुत्र रामप्रसाद खरवार निवासी ग्राम बरेव टोला झुझवा, थाना बभनी, बैजूलाल गोड़ पुत्र डलई राम निवासी ग्राम बरेव टोला झुझवा, थाना बभनी,पंजीकृत मुकदमा में धारा 3(1), 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस गौ तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र, उप निरीक्षक लालमोहर राम, महफूज अली, भूपेन्द्र पाण्डेय, विजेन्द्र गोड़ शामिल रहे।









