म्योरपुर (सोनभद्र)।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर, बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा। जिलाधिकारी सोनभद्र तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।सीएचसी अधीक्षक डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक जीवनदायी कार्य है और एक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है।आयोजकों का संदेश है, “आइए, रक्तदान करें और जीवन बचाएं।”






