नौगढ़ में सड़क हादसा, बाइक का टायर ब्लास्ट होने से युवक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब मधुपुर से सब्जी लेकर अपने घर जा रहा था कि डुमरिया गांव के समीप अचानक बाइक का टायर ब्लास्ट हो गया। जिससे लूना मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया, इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर पहुंची पीआरबी

सूचना पाकर पीआरबी 112 के चालक वी दीवान ने घायल को तत्काल अपनी गाड़ी में लादकर नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार किया,हालात गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घायल की पहचान

घायल की पहचान रिठिया निवासी रवि पुत्र रामनारायण उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। रवि मधुपुर से सब्जी लेकर अपने घर जा रहा था, जब यह हादसा हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?