ससुराल में युवक ने लगाई फांसी मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीयूष गर्ग

बीजपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गांव में ससुराल आए युवक ने किसी बात से क्षुब्ध होकर पेड़ पर गमछे के सहारे लटक कर जान दे दी।जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के जिगनहवा निवासी रमा गौड़ (35) पुत्र जयराम गौड़ बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव के टोला हडबडिया में अपनी ससुराल में शादी में शरीक होने बुधवार की शाम आया हुआ था रात में किसी बात को लेकर वो नाराज हो गया और घर से चला गया सुबह उसकी ससुराल से करीब 200 मीटर की दूरी पर सीधे के पेड़ पर गमछे के सहारे उसका लटका शव देख ग्रामीणों में शोर मचाना शुरू कर दिया शोर सुन उसकी पत्नी सहित ससुराल वाले मौके पर पहुंचे तो स्वजनों में हाहाकार मच गया ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा के बाद अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि उक्त युवक अपनी ससुराल में किसी की शादी में आया था पत्नी की किसी बात से नाराज हो गया और रात में घटना को अंजाम देकर अपना जीवन समाप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?