चार नवम्बर को तियरा खेल स्टेडियम में  आयोजित होगा युवा उत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के इंजीनियरिंग , पालीटेक्निक व आईटीआई कालेज व अन्य कालेजो से युवा वैज्ञानिक द्वारा साइंस मेला प्रदर्शनी व युवा उत्सव चार नवम्बर को विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में आयोजित किया जाएग। मुख्य विकास अधिकारी ने आयोजन के दृष्टिगत गठित जनपद स्तरीय समिति के साथ बैठक किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि जनपद स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में चार नवम्बर को आयोजित होगी। इसमें साइंस मेला प्रदर्शनी’’ में जनपद के इंजीनियरिंग, पाॅलीटेक्निक, आई.टी.आई. कालेज आदि से निर्धारित आयु वर्ग में युवा वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय एक दिवसीय ‘‘युवा उत्सव’’ के आयोजन के दृष्टिगत गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित जनपद स्तरीय समिति के सदस्यगण को अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष: 2025-26 में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक में कराया जायेगा।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि टैªक कल्चरल (सांस्कृतिक) के विधा डिक्लेमेशन, कहानीलेखन, पेण्टिंग, लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन तथा इनोवेशन ट्रैक साइंस मेला प्रदर्शनी का आयोजन 04 नवम्बर,2025 को  समिति द्वारा सम्यक विचारो परान्त निर्णय लिया गया कि जनपद स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, तियरा, राबर्ट्सगंज में प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक की मध्यावधि में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर आयोजित ‘‘युवाउत्सव’’ में प्रतिभागी युवाओं की आयु 12 जनवरी, 2026 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। प्रतियोगिता में सभी विकास खण्डों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थानों तथा उपर्युक्त कार्य से जुड़ी हुयी निजी संस्थाओं से निपुण कलाकार प्रतिभाग कर सकते हैं। ‘‘साइंस मेला प्रदर्शनी’’ में जनपद के इंजीनियरिंग, पाॅलीटेक्निक, आई.टी.आई. कालेज आदि से निर्धारित आयु वर्ग में युवा वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे।

जनपद स्तर के विजेता कलाकारों/युवा वैज्ञानिकों को मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। उन्होंने कहा कि जनपद के उपरोक्त विधाओं के कलाकारों/युवा वैज्ञानिकों को अवगत कराया जाता है कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 04 नवम्बर, 2025 को प्रातः 09ः00 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर पंजीकरण कराके प्रतिभाग कर सकते हैं।


इस बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र प्रतीक साहू, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अनुज त्रिपाठी, रवि शंकर कुशवाहा, विकास दूबे उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?