दलितो पर बढ़ते उत्पीड़न को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भाजपा सरकार मे दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन कर राज्यपाल को नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल हत्या लुट बलात्कार और दलिल उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है।  सोनभद्र में पुलिस उत्पीड़न देखने को मिला जहाँ विढमगंज में एक बुजुर्ग को लात से मारता दिखा पुलिस कर्मी।

प्रमोद यादव ने कहा कि अगर सोनभद्र में दलित उत्पीड़न नहीं रुका तो जन आंदोलन होगा, सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी जाति धर्म के लोग पीड़ित हैं।

समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी और महिलाओ को सम्मान मिलेगा।

अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फारुक अली जिलानी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल हिन्दू मुस्लिम कर जनता को बरगाले का काम करती है, लेकिन प्रदेश की जनता सब जान चुकी है।

कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया और सरकार से मांग किया कि पीडीए विरोधी काम बंद करे।

इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश अग्रहरि, सुरेंद्र भारती राजेश यादव, प्रभावती भारती, गुड़िया कोल, राजू बीयार , मुन्नी भारती विनोद भारती मुन्ना कुशवाहा, सरोज पासवान,, अरविन्द पटेल, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?