ससुराल आए युवक ने कीटनाशक पीया, हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ससुराल आए युवक ने कीटनाशक पीया, हालत गंभीर
म्योरपुर सीएचसी से जिला अस्पताल होते हुए वाराणसी रेफर

म्योरपुर, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव स्थित ससुराल आए एक युवक ने शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज व फिर वाराणसी रेफर कर दिया गया।चोपन थाना क्षेत्र के कोटा निवासी 28 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र छोटे शनिवार को अपनी ससुराल कोंगा गांव आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह ससुराल से बाहर गया था। उसी दौरान उसने धान की फसल में प्रयोग होने वाले कीटनाशक को पी लिया। ससुराल लौटने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए। वहां तैनात डॉ. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया, जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। युवक ने किन परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन किया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि उसकी पत्नी पिछले पांच दिनों से अपने मायके में रह रही थी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?