योगी सरकार की पहल अब स्कूटी से कालेज जायेंगी बेटिया:रविन्द्र जायसवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बजट पर चर्चा कर गिनाई उपलब्धियां बताएं विकास ही विकास

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केन्द्र और प्रदेश सरकार के बजट को लेकर सूबे के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि अब साइकिल से स्कूल जाने का जमाना खत्म हो गया इसलिए योगी सरकार बालिकाओं को स्कूटी देने की योजना लायी है।जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनायी।

इस दौरान प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि केंद्र व राज्य के जो बजट पेश हुए हैं उसमें आम जनमानस के हित सहित किसान नौजवान शिक्षा स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में विकास को लेकर सरकार द्वारा पेश किया गया है। वही श्री जायसवाल ने बताया कि
9 लाख आउटसोर्स कर्मियों की सैलरी बढ़ाई, अब साइकिल का जमाना गया स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए फ्री स्कूटी। वही सरकार ने युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना को जारी रखा है।

प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत हर जिले में सरकारी कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे ।

इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, डॉक्टर धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्रा ,अजीत चौबे सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?