भाजपा कार्यालय पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान की कार्यशाला संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

10 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान, जन आंदोलन बनाने का संकल्प

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर कार्यशाला बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।
बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने की और संचालन जिला संयोजक/जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत ने किया।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा से जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान राष्ट्रीय चेतना का पर्व बनेगा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक बनाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने बताया कि अभियान के लिए जिला टोली व मंडल टोली का गठन किया गया है। 10 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम हर घर तिरंगा – प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना, तिरंगा यात्रा – जनपद के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालना, स्वच्छता अभियान – शहीद स्थलों पर सफाई, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन, प्रत्येक मंडल में वीर शहीदों एवं कर्तव्य के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित करना

  1. समाज के प्रत्येक वर्ग को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना
    बैठक में उपस्थित रहे
    चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, जिला मंत्री अनिल सिंह, सुषमा गोड, प्रमिला जायसवाल, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, कार्यालय मंत्री बलराम सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1527
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?