विंध्य कन्या महाविद्यालय में 5 दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“आत्मरक्षा से बढ़ेगा छात्राओं का आत्मबल” – प्राचार्या

सोनभद्र। विंध्य कन्या महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज में छात्राओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से 5 दिवसीय आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों द्वारा बालिका सुरक्षा, सम्मान और आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रदर्शन किया गया और छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।
प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि “इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मबल बढ़ता है और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। इससे छात्राएं आत्मनिर्भर और निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित होंगी।”
प्रशिक्षण में मार्शल आर्ट ट्रेनर और उनके प्रशिक्षुओं द्वारा छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा के दांव-पेंच सिखाए गए।
इस अवसर पर उपस्थित रहे
महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. गीता, डॉ. विनीता, कैलाश नाथ, मनीष सिंह, प्रतीक सहित बड़ी संख्या में छात्राएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?