सपा कार्यालय पर मनाई गई ‘छोटे लोहिया’जनेश्वर मिश्र की जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

11-12 अगस्त को होने वाले PDA सम्मेलन पर भी हुई चर्चा

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर पुरोधा ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इसी दौरान पार्टी की एक संगोष्ठी भी आयोजित हुई जिसमें 11 एवं 12 अगस्त को होने वाले PDA सम्मेलन पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि “छोटे लोहिया जी कहते थे सत्ता का धर्म जनता के प्रति जवाबदेही है, प्रचार नहीं। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, शिक्षा-स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उसे आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है।”राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल ने कहा कि _”श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र का समाजवाद सत्ता के अहंकार के सामने सच बोलने का साहस देता है। सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। गरीबों का भला करना ही समाजवाद है।”- वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों में जनेश्वर मिश्र के आदर्श दिखाई देते हैं और उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए पूरे देश में अखिलेश यादव की चर्चा हो रही है।
संगोष्ठी में उपस्थित रहे
प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, वेदमणी शुक्ला, डॉ लोकपति सिंह पटेल, लाल बहादुर पाल, रामप्यारे सिंह पटेल, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता गौर, रानी, विजय शंकर जायसवाल, विमलेश पटेल, प्रमोद कृष्ण, मुरारी मौर्य, बबलू धांगर, फारूक अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?