पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए सक्रियता दिखाये कार्यकर्ता:अंजनी पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मासिक बैठक में मृतक कार्यकर्ता को दी गयी श्रद्धांजलि

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अपना दल (एस) की मासिक बैठक व श्रद्धांजलि सभा जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में बीते दिनों 16 को हुई अपना दल एस के समर्पित पदाधिकारी स्वर्गीय महेंद्र पटेल व साथ में रामसूरत पटेल निवासी गण ग्राम कुसुंहा घोरावल के आकस्मिक दुखद निधन हो गया था, साथ ही अपना दल एस के बौद्धिक मंच जिलाध्यक्ष आजाद भाई पटेल के धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन के उपरांत बुधवार को जिले के मासिक बैठक में शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय महेंद्र पटेल के पिता चंद्रशेखर पटेल भी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार बौद्ध ने किया।


कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित सम्मानित पदाधिकारियों ने पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष यश: कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल , व स्व. महेंद्र सिंह पटेल (जिला मीडिया सचिव) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए दिनेश बियार (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) ने कहा कि स्व.महेंद्र पटेल पार्टी के समर्पित सिपाही थे जिन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया। वे अपना दल के इतिहास में अमर रहेंगे।


वही श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि स्व. महेंद्र पटेल पूरी निष्ठा व तन्मयता के साथ पार्टी के लिए समर्पित थे उनका आकस्मिक दुखद निधन होना पार्टी के लिए अभूतपुर छती है, मैं इस दुख के घड़ी में उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा रहूंगा।


जिलाध्यक्ष मासिक बैठक व श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. महेंद्र पटेल जिस प्रकार से समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य किए हैं जो स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है। इस दुख के घड़ी में सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनके परिवार को आर्थिक सहयोग करने हेतु अपील किया।साथ ही शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के क्रम में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव युवा मंच आलोक कुमार पाण्डेय , अभिषेक पटेल , ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड, प्रवीण त्रिपाठी , रामधनी पटेल , जिला मीडिया सचिव विकास पटेल, इंद्रजीत, ऋषि सिंह , नंदू पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच पुष्पराज पटेल,जिलाध्यक्ष महिला मंच स्नेहलता पाण्डेय ,जिलाध्यक्ष पंचायत मंच रामसुरेश कुशवाहा,जिला अध्यक्ष विधि मंच संतोष पटेल,
विधानसभा अध्यक्ष घोरावल रामसूरत पटेल ,विधानसभा अध्यक्ष ओबरा प्रभुनाथ खरवार, विधानसभा अध्यक्ष दुध्दी निरंजन जयसवाल, बसंती देवी , संजू तिवारी, पंकज गुप्ता , शिल्पी गुप्ता , रीना श्रीवास्तव , ओमप्रकाश पटेल मोतीलाल राम सजीवन, सुखदेव पनिका , रमेश गुर्जर , लवकुश पटेल , लवकुश सिंह पटेल , रामकृष्ण नारायण, रामबाबू त्रिपाठी, आयुष कांत मिश्रा , शीला शुक्ला, विधानसभा, जोन, सेक्टर, बूथ के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थितरहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?