अमित मिश्रा
O- संघमित्रा महिला ग्रुप ने धूमधाम से कराया आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान
सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित एक लान परिसर में संघमित्रा महिला ग्रुप द्वारा हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का जलवा बिखेरा।
आयोजित खेल प्रतियोगिता में रैंप वॉक में एंजल कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि म्यूजिकल चेयर में गीता गौर प्रथम स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुनीता सुमन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संघमित्रा महिला ग्रुप ने तीज महोत्सव का आयोजन कर महिलाओं को एक मंच देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष से बच्चियों को भी प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा, जिससे उनकी प्रतिभा निखरे और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए।
इस अवसर पर महिला शक्ति की शानदार एकजुटता देखने को मिली। मंच पर मौजूद एडवोकेट गीता गौर, डॉ. गीता, किरण, विद्या, गिरिजा, शीला, बीना, दीपशिखा, शालिनी, शशिकला, अनीता, सुषमा, सोनी, वंदना, एंजल, एलीना सहित कई महिलाएँ कार्यक्रम की शोभा बनीं।
महोत्सव में हरियाली तीज के पारंपरिक महत्व के साथ-साथ आधुनिक गतिविधियों का संगम देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।






