अमित मिश्रा
स्मार्ट मीटर को प्रीपेड कर बिजली विभाग उपभोक्ताओं के साथ धोखा: राजेश गुप्ता
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सदर विधायक भूपेश चौबे को सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि विद्युत विभाग के द्वारा पोस्टपैड मीटरो को प्रीपैड में करने व विद्युत उपभोक्ताओ को पहले मीटर रिर्चाज करने के सम्बन्ध में आदेश दिया जा रहा है, जब की स्मार्ट मीटर लगते समय यह कहा गया था कि बिजली का बिल सही समय से उपभोक्ताओं को मिले व बिजली बिल में होने वाले गड़बड़ियां न हो इस पर नियंत्रण लगाने के लिए मीटर लगाया जा रहा है।
विद्युत विभाग अब उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने का सन्देस भेज रहा है ,जबकि विभाग ने कहा था कि यह जबरन नही कराया जाएगा। बिजली बिल में पहले से ही हजारो समस्याएं लंबित है। विभाग का स्मार्ट मीटर 4.6 % ज्यादा रीडिंग उठा रहा है जो कि चेक मीटरों से साबित हो चुका है लेकिन अब विभाग पहले रिर्चाज करने का आदेश दे रहा है और कह रहा है कि रिर्चाज करने पर ही बिजली मिलेगी। यह उपभोक्ताओ के साथ अन्याय है, जनपद में गरीब व मझोले उपभोक्ताओ की संख्या 75 से 85 प्रतिशत है यह पहले रिर्चाज करने की स्थिति में नही है। यह सरकार का आकांक्षी जनपद है ऐसे मे यह आदेश हजारों उपभोक्ताओ से बिजली छीन लेगा, उपभोक्ता बिल आने पर किसी तरह जमा करता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मांग करता है कि बिजली विभाग के इस आदेश को जनहित में निरस्त किया जाय एवं पहले की तरह बिल सिस्टम लागू किया जाय। इसी आशा और विश्वास के साथ जनपद के गरीब मझले विद्युत उपभोक्ताओ के साथ न्याय हो के लिए ज्ञापन दिया।
इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, फल सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू , इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, दीपचंद जायसवाल, मुकेश जायसवाल, आईटी अध्यक्ष अजय केसरी सहीत कई व्यापारी मौजूद रहे।







