फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बन सकते हैं बच्चे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य डांस प्रतियोगिता, बच्चों की प्रतिभा देख झूमे दर्शक

सोनभद्र। ओबरा के भलुआ टोला में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमन धरमाकर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आनद पटेल दयालु रहे ।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा,
“आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। हमारी संस्था बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके हौसले को बढ़ाने का कार्य करती रही है। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने जिस तरह शानदार डांस प्रस्तुत किया है, उससे साफ है कि इनमें इतनी क्षमता है कि ये फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बन सकते हैं। हमें इनकी कला को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।”

कार्यक्रम में ओबरा के प्रसिद्ध ब्रेक डांसर महेंद्र ने अपने शानदार ब्रेक डांस से मंच पर रंग जमा दिया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया और निर्णायक मंडल के रूप में प्रतियोगियों को अंक भी दिए।

डांस प्रतियोगिता में तीन ग्रुपों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया –

प्रथम स्थान – अरमान डांस ग्रुप, द्वितीय स्थान – दीपिका डांस ग्रुप,तृतीय स्थान – महिमा डांस ग्रुप

बच्चों की अद्भुत प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे।

कार्यक्रम की सफलता में चंद्रशेखर माली, पवन, दीपक, अरमान, रोहित, प्रदीप और अनुराग की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?