झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नोडल डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद बोले- बिना पंजीयन के चल रहा था शिव शांति चिकित्सालय

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट गांव स्थित शिव शांति चिकित्सालय में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी 46 वर्षीय शांति देवी को दोपहर इलाज के लिए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर संचालित शिव शांति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नोडल डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने पुष्टि की, “यह अस्पताल बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित हो रहा था।” मृतका के परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कोन थाना क्षेत्र में बगैर पंजीकृत अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो चुकी है। लगातार अवैध अस्पतालों में हो रही मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?