इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की कार्यशाला में वायरलेस तकनीकी छात्रों को प्रशिक्षित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की नवीनतम तकनीकि पर कार्यशाला का आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग विभाग में एक सप्ताह के कार्यशाला का आयोजन 03 मार्च से 07 मार्च तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ० डीके त्रिपाठी ने बताया कि इस संकाय विकास कार्यक्रम में 5 से अधिक संस्थाओं के 70 सहायक प्राध्यापकों, शोध छात्रों , इंजीनियरिंग छात्रों ने प्रतिभाग किया है।

कार्यक्रम के उ‌द्घाटन समारोह में आईआईआईटी प्रयागराज के प्रो. शेखर वर्मा ने वायरलेस तकनीकी नवीन प्रयोगों तथा तकनीक के बारे में चर्चा की। संस्था के निदेशक प्रोफेसर जीएस तोमर ने संकाय विकास कार्यक्रम को मानविकी विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए सराहा। छात्र-छात्राओं के लिए एएमडी के ट्रेनर द्वारा हार्डवेयर इंप्लीमेंटेशन के लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन आईआईटी बीएचयू के डॉ० ओम पाण्डेय एवं प्रोफेसर संजीव शर्मा ने आईओटी के क्षेत्र में संभावित विकास के बारे में चर्चा किया। कार्यक्रम के तीसरे दिन मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के डॉ० धर्मेंद्र दीक्षित ने टेरा हर्ट्ज कम्युनिकेशन की विशेषताओं, डॉ आनंद शर्मा ने टेरा हर्ट्ज एंटीना के बारे में चर्चा की।

अतिथियों का स्वागत कुल सचिव डॉ० आमोद तिवारी तथा अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ० हिमांशु कटियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के चौथे दिन आई.आई.आई.टी. डी. एम. कुन्नूर के डॉ. विनय तिवारी , बी. बी. ए. यू. लखनऊ के डॉ.मंगलदीप के द्वारा एफ. पी. जी. ए. बॉर्ड पर विभिन्न सर्किट एवं अनुप्रयोगों पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी ।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशांत पाण्डेय , डॉ० पीके, डॉ० अभिनव, दीपक, सिकंदर, रोहित शुक्ला, शांतेश्वर, आशीष, राहुल का योगदान सराहनीय रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?