ग्रामीणों ने हैंडपम्प मरम्मत की मांग किया तो प्रधानपति नें हैंडपम्प उखड़वाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंकज सिंह

समंती विचार से ग्रस्त प्रधान पति के कारनामें से आदिवासी परिवारों को पानी का संकट

म्योरपुर/पंकज सिंह

म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के जाम पानी गांव मे उप चुनाव मे विजयी प्रधान पति नें अपनी समंती विचार धारा को मूर्त रूप देते हुये हैण्डपम्प मरम्मत की ग्रामीणों की मांग पर हैण्ड पम्प को ही उखाड़वा दिया, आदिवासी परिवारों द्वारा विरोध करने पर विभिन्न प्रकार की धमकिया दी साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने तक की चेतावनी दे डाली, ग्रामीणों नें डायल 112की मदद ली, बावजूद इसके हैण्ड पम्प उखाड़ दिया गया, 35से 40परिवारों की आबादी वाले मुहल्ले के आदिवासी परिवार इस प्रचण्ड गर्मी मे पानी के लिए दर दर भटकने को विवश है।

उक्त गांव के पनिकानी बस्ती मे पंचायत द्वारा तीन हैण्डपम्प लगाए गए है जो जाड़े के समय से ही पानी देना बंद कर देते है, चौथा हैण्डपम्प जो वर्ष 2015मे रिबोर के बाद कथित प्रधान पति के खेत मे लगवाया गया उसमे पानी पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध बताया जाता है तथा यह हैण्ड पम्प इस बस्ती के पीछे 500मीटर की दुरी पर स्थित है गत चार माह से ख़राब पड़ा था, प्रधान की मौत के कारण कार्य प्रभावित थे गत माह हुये उप चुनाव मे विजयी प्रधान पति से जब ग्रामीणों नें मरम्मत की मांग की तो उसने मंगलवार की शाम अपने पांच लोगो को भेज उक्त हैण्डपम्प को उखड़वाना शुरू कर दिया गया, जब पीड़ित दस मतिया व उसकी बहु नें विरोध किया तो उन्हें भद्दी भद्दी गालिया देते हुये धमकिया दी गयी, पीड़िता नें म्योरपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया बावजूद इसके उन लोगो पर कोई करर्रवाई नहीं हुई, पीड़िता नें बताया कि वह वन विभाग की भूमि पर घर बना कर रहती है, घर के पास की थोड़ी भूमि पर खेती करती है, जुलाई मे प्रधान पति अपने चार पांच लोगो के साथ पहुंच जमीन को जबरन जोत लिया गया, रोके लाने पर उसे, उसकी बहु व बेटे की पिटाई की गयी इस मामले मे काफ़ी जद्दोहद के बाद मुकदमा लिखा गया, जिसमे से पुलिस नें तीन लोगो का नाम हटा दिया है, इसी घटना के बाद से प्रधान पति द्वारा उस परिवार का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, पीड़िता नें आरोप लगाया कि सत्तापक्ष से जुड़े होने के कारण कोई करर्रवाई नहीं क़ी जा रही, मांग क़ी है कि जाँच करा वैधानिक कार्यवाही की जाय।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?