हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की जीत पर भजपाइयों में ख़ुशी की लहर, बांटी मिठाइयाँ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की जीत पर खुशी का इजहार करते भाजपाई।

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश के चुनाव मे प्रचण्ड जीत से जनपद सोनभद्र के कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह देखने को मिला इस मौके पर नगर के स्वर्ण जयन्ती चौक व भाजपा जिला कार्यालय पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर पटाका फोड़कर जीत की खुशियां मनायी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि देश की जनता व हरियाणा प्रदेश की जनता का पूरा विश्वास भारतीय जनता पार्टी व नरेन्द्र मोदी जी के नीतियों व नेतृत्व पर है जिसके कारण हरियाणा मे लगातार जनता ने तीसरी बार एकतरफा जनादेश दिया है उससे यह साबित होता है कि देश मे दंगाइयों व देश विराधी ताकतो का जनता अपने मताधिकार से मुंहतोड़ जवाब दिया है। और आगे आने वाले समय मे भी देश की जनता होने वाले प्रदेशों के चुनावों मे भी अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, नार सिंह पटेल, विकास मिश्रा, अतुल पाण्डेय, मनीष अग्रहरी, मनोज सोनकर, राजबहादुर सिंह पटेल, प्रशान्त चौबे, अजय पाण्डेय, राजन पाण्डेय सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?