36 ईवीएम में किया गया बीजेपी के पक्ष में मतदान: वीरेन्द्र सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मझवां विधानसभा उप चुनाव के लिए 20 नवम्बर को मतदान होना है और आज चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। उप चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दल जनसभा के नेताओ ने जनसभा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। वही  समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि स्ट्रांग रूम से अलग एक कमरे में 36 ईवीएम रखे गए हैं, जिनमें बीजेपी के पक्ष में मतदान किया गया है।

इस मामले में वीरेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी मीटिंग हुई है जिसमें समाजवादी पार्टी के मतदाता बाहुल्य पोलिंग बूथ को प्रभावित करने की योजना बनाई गई है। वीरेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और आशंका को दूर किया जाए।

मिर्जापुर में चुनाव को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है, वीरेंद्र सिंह के आरोपों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?