सवर्ण आर्मी की आवाज़ – यूजीसी के नए प्रावधान SC/ST एक्ट से भी खतरनाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जुगुल किशोर तिवारी ने किया यूजीसी कानून का विरोध, राबर्ट्सगंज में सवर्ण जागरण संगोष्ठी आयोजित

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के एक होटल परिसर में मंगलवार को सवर्ण जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षिक एवं संवैधानिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगुल किशोर तिवारी ने अपने संबोधन में यूजीसी जैसे कानूनों का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून समाज के हितों के विपरीत हैं तथा इससे युवाओं एवं शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की।
संगोष्ठी में उपस्थित विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सवर्ण आर्मी सूरज प्रसाद चौबे ने सामाजिक एकता, शिक्षा में समान अवसर तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में समाजहित में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
हाल ही में आशुतोष उपाध्याय ने कथित रूप से कहा कि यूजीसी से जुड़े नए प्रावधानों/नियमों का दुरुपयोग “SC/ST एक्ट से भी खतरनाक” हो सकता है और समाज को इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। यह बयान उस समय सामने आया है जब यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की नई “इक्विटी रेगुलेशन्स” को लेकर देशभर में बहस और विरोध चल रहा है।


अनिल मिश्रा ने सवर्णों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनको सवर्ण समाज ने सत्ता दी, उन्होंने उनकी गर्दन मरोड़ने का काम किया है। यह किसी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं में रामानंद पाण्डेय, मृदुल मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रतीक प्रताप सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय सचिव सूर्यकांत द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सवर्ण आर्मी भारत के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने की।
संगोष्ठी में सुमित मिश्रा, संतोष पाण्डेय, नीरज, सत्य नारायण, चिंतामणि, धर्मेंद्र शुक्ला, प्रवेश पाठक, आशीष शुक्ला, राजेश पाण्डेय सहित सैकड़ों सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?