विद्यालय में कन्या पूजन तथा फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। विन्ध्य तक्षशिला एकेडमी राबर्ट्सगंज सोनभद्र में नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को कन्या पूजन तथा फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 2 तक की कन्याओ को देवी स्वरूप में बिठाकर चुनरी डालकर उनका पूजन किया गया। पूजन का कार्यक्रम डॉ० अंजली विक्रम सिंह, कोआर्डिनेटर कंचन श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षिकाओं ने किया। जिनमे चंचल मौर्या, काजल, वंदना, ओमप्रकाश तथा समस्त कर्मचारि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?