विंध्य कन्या महाविद्यालय ने छपका में निशुल्क प्याऊ का किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। विंध्य कन्या महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक छपका, राबर्ट्सगंज में निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया। प्याऊ का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रसन्न पटेल द्वारा किया गया। डॉ. प्रसन्न पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि इस भीषण गर्मी और तपती धूप में निशुल्क प्याऊ के माध्यम से आम नागरिकों को पीने के पानी की व्यवस्था करना बहुत ही पुनीत और सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि विंध्य कन्या महाविद्यालय समय-समय पर ऐसे पुण्य कार्यों का आयोजन करता रहता है, जो समाज सेवा की मिसाल है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर इंद्र कुमार सिंह तथा महाविद्यालय के शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्याऊ से राहगीरों, बैंक आने वाले ग्राहकों और आमजन को शीतल जल उपलब्ध होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?