पेयजल की समस्या से ग्रामीणो को मिलेगा निजात, वाटर पम्प का हुआ लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सरकार सभी वर्गों का कर रही विकास, पेयजल की समस्या कर रही दूर: अजीत रावत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हरहुआ तालाब पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा वाटर पम्प का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के पश्चात ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि इस वाटर पम्प की स्थापना से ग्राम पंचायत के निवासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस तरह की परियोजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई हैं।

इस परियोजना के पूरा होने से ग्रामीणों को घर बैठे स्वच्छ पेयजल मिलेगा, जिससे उनकी पानी की समस्या दूर होगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। ब्लाक प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की परियोजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। डबल इंजन की सरकार भी तेजी से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कर रही है।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वाटर पंप की स्थापना के लिए ब्लॉक प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि यह परियोजना ग्राम पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।


लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह, राजेश मुखर, सिद्धनाथ मिश्रा, अरुण कुमार, आदित्य कुमार, छोटेलाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके अलावा ठेकेदार राजन गुप्ता और पूजा करने वाले सिद्धनाथ मिश्रा , प्रिंस पटेल , सोनी खान, आलोक रावत, मनोज कनौजिया और गप्पू जायसवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?