पेय जल के लिए परेशान ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O – एक वर्ष से सोलर आर ओ प्लान्ट खराब

O – मामला ग्राम बिछियारी के फुलवारी टोला का

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के ग्राम बिछियारी के फुलवारी टोला में सोलर आरओ प्लान्ट एक वर्ष से खराब है ग्रामीणों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाल्टी लेकर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विकास खंड बभनी के ग्राम बिछियारी के फुलवारी टोला में रामधनी गोंड के घर के समीप लगा आर ओ प्लान्ट एक वर्ष से खराब है जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सरकार पेय जल पर लाखों रूपए पानी की तरह बहा रही बावजूद इसके योजना को मूर्त रूप नहीं दे पा रहे है लोगों के लिए शुद्ध पेयजल योजना सफेद हांथी के समान साबित हो रहा है‌आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को खराब पड़े आर ओ प्लान्ट पर पहुंच कर रुकमनी देवी, रुबी, बसन्ती देवी, राजकली, देवकली, उर्मिला, संतरा देवी, फूल कुंवरी, श्याम कार्तिक, बैजनाथ, संतोष, हीरा सिंह, जयमंगल ने बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और विभाग खिलाफ नारेबाजी की। लगभग 5 वर्ष पूर्व रामधनी के घर पास एक आर ओ प्लांट लगा था जो एक वर्ष से खराब है । बार बार शिकायत करने पर भी आज तक इसे ठीक नहीं किया गया। भीषण गर्मी में भी विभाग के ध्यान न देने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?