नौगढ़ में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ ज्ञानशिखा टाइम्स/नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बरबसपुर गांव में जलभराव की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने नौगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गांव में पानी भर जाता है, जिससे उनके घरों में पानी घुस जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे रोजाना स्कूल ड्रेस पहनकर कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरते हैं, कई बार फिसलकर गिर भी जाते हैं जिससे चोट लगने की घटनाएं भी होती हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में लगाए गए सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर फर्जी तरीके से धन निकाला जा रहा है। कई हैंडपंपों में समरसेबल पंप लगे होने के बावजूद उन्हें खराब दिखाकर फर्जी बिल बनाए गए हैं। कुछ हैंडपंपों में मुंडा तक नहीं है, फिर भी कागजों में मरम्मत दिखाकर भुगतान कर दिया गया है।

धरना प्रदर्शन के दौरान नंदलाल, अबुलैश,शंकर, जामुद्दीन, मोहम्मद, अवधनारायण, मुश्ताक अंसारी, ममुद्दीन, सिराजुद्दीन, शहादत अली, मुस्तकीम, यसुद्दीन, बनासरी, हिफाजत अली समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या समाधान की मांग की, अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नौगढ़ अमित कुमार ने  ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द आपकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?