म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जामपानी के पंचायत भवन में बुधवार को पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) मानसिंह गोंड ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम में पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, खान-पान, टीकाकरण एवं समय-समय पर जांच के संबंध में जानकारी दी। पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव और बेहतर रखरखाव के बारे में जागरूक किया गया।मेले में पशुपालकों ने अपने पशुओं से संबंधित समस्याएं चिकित्सकों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर परामर्श दिया गया। आयोजन के दौरान 130 पशुपालकों को निशुल्क दवा का वितरण किया गया तथा पशु बीमा संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान (प्रशासक) प्रतिनिधि उदय, डॉ. राहुल राज, डॉ. ऋषि भास्कर, डॉ. माया शंकर पाठक, राम प्रसाद, कृष्ण देव, सीताराम खरवार, हरिचरण गोंड, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।









