धूल फांक रहा सोलर स्ट्रीट लाइट, मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के ग्रामीण परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्रामीण ने कहा – कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, शाम होते ही सांप-बिच्छू का डर

म्योरपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रनटोला स्थित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर यात्री सेड के निकट लगा सोलर स्ट्रीट लाइट बीते कई वर्षों से खराब पड़ा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रात में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व बीडीओ म्योरपुर लालजी शुक्ला को पत्र देकर लाइट बनवाने की मांग की गई थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया और उनका स्थानांतरण हो गया। युवा ग्रामीणों व बुजुर्गों का कहना है कि शाम होते ही विषैले जीव-जंतुओं के काटने का डर सताने लगता है। इन दिनों म्योरपुर क्षेत्र में सांप-बिच्छू के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में बच्चों, महिलाओं और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीण आनंददेव, रामानंद, हीराल, मानिकचंद्र, गोविंद, जयनाथ, राजकुमारी, पंकज, दीपक, अर्जुन, छोटेलाल सहित कई लोगों ने कहा कि एडीओ पंचायत अजय सिंह और सचिव अरशद खान को कई बार अवगत कराया गया। दोनों ने कई महीने पहले लाइट बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सोलर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराकर मार्ग को रोशन करने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?