छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं, संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग जरूरी: आर पी सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्व पर्यावरण दिवस : हिंडालको रेनुसागर में पौधरोपण व कार्यशाला किया आयोजित बोले प्रकृति मानव जीवन का आधार

  रेनुसागर, सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर हिंडालको रेनुसागर द्वारा जैव विविधता संरक्षण पर आधारित थीम “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिये। हमारे भविष्य के लिये” के अनुरूप विविध पर्यावरण संरक्षण व जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मधुबन पार्क में आयोजित कार्यशाला में शोभित बर्मा ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। केके शुक्ला, हाकिम सिंह व आनंद कुमार सिंह ने पर्यावरण पर कविता पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा, “प्रकृति केवल हमारे जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर भी है। वृक्षारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े बदलाव ला सकते हैं। प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर उसके संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें, तभी पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान संभव है।”
पर्यावरण विभाग प्रभारी कमलेश कुमार मौर्या ने प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के विजय शंकर ने थीम पर जानकारी दी।
अवसर पर मधुबन पार्क में आरपी सिंह, दिशिता महिला मंडल की इंदु सिंह, मेनका अरोरा, मनीष जैन, अरबिंद सिंह, संदीप यावले सहित कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। संचालन रोशन पटेल ने किया, धन्यवाद अजय कुमार मिश्रा ने दिया।

Leave a Comment

1492
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?