चिल्ह से कोल्हुआ कंपनी घाट मार्ग को दुरुस्त कराने की ग्रामीणों ने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ध्वस्त हो चुके मार्ग को दुरुस्त करने के लिए कांग्रेस नेता ने सौंपा पीडब्ल्यूडी के अभियंता को पत्रक

मीरजापुर। जनपद में चिल्ह के तिलठी कोल्हुआ कंपनी घाट मार्ग के निर्माण को लेकर कांग्रेस के जिला महासचिव मनीष दुबे मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग मीरजापुर को पत्रक देकर इस मार्ग का निर्माण करने की मांग किया है। 

उन्होंने मुख्य अभियंता से बताया कि यह रोड कई वर्षों से पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है वर्षों से दर्जनों गांव के लोग इस रोड को बनवाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस रोड को लेकर जिलाधिकारी सहित स्थानीय विधायक और सांसद को भी पत्रक दे चुके हैं इसके बावजूद चुनाव संपन्न होने के बाद आज तक इस रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया,जिसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

इस रोड की स्थिति बद से बदतर हो गई है इस रोड पर आम आदमी के आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लोग लगातार साइकिल से गिरकर चोटिल हो रहे हैं गाड़ी मोटरसाइकिल की बात कौन कहे इस रोड पर पैदल चलना भी दुभर हो चुका है लगातार कई वर्षों से संघर्ष के बाद भी आज तक इस रोड का निर्माण नहीं किया गया जबकि लगातार दर्जनों गांव के लोग इस रोड को बनवाने को लेकर संघर्षरत हैं उन्होंने मुख्य अभियंता से निवेदन किया कि जल्द से जल्द इस रोड का निर्माण किया जाए अन्यथा की स्थिति में दर्जनों ग्राम सभा के लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे अब देखने का विषय है कि इस रोड निर्माण पर मुख्य अभियंता क्या कार्रवाई करते हैं।

वही पत्रक देने में जिला महासचिव मनीष दुबे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?