जनपद का आठ वर्षों में तेजी से हुआ विकास:रविन्द्र जायसवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को मिष्ठान खिलाकर बधाई दिया। 

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह जनपद अति महत्वाकांक्षी देश के 112 जिलों की सूची में निचले पायदान पर था, आज तीसरे नंबर पर तेजी से विकास के माध्यम से पहुंच गया है। यहां पर मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, एअरपोर्ट अच्छी रोड कनेक्टिविटी और अन्य जनमानस के लिए सरकार द्वारा निरंतर चलाई जा रही विकास योजनाओं के माध्यम से यह जिला आने वाले समय में अति महत्वाकांक्षी जिले की श्रेणी से बाहर हो जायेगा।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल , घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्या, जगदीश बैसवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, ओमप्रकाश दूबे, कृष्णमुरारी गुप्ता, उदयनाथ मौर्या, छात्र संघ अध्यक्ष डिग्री कालेज ओबरा कुंवर चतुर्वेदी, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, नार सिंह पटेल, यादवेन्द्र द्विवेदी, ओमप्रकाश यादव विनय श्रीवास्तव, गुडिया त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, रंजना पाण्डेय, रामबली मौर्या, बलराम सोनी, मनीष अग्रहरी, शिवम सिंह, अनिल सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?