पुलिस अभिरक्षा से शातिर चोर फरार, सिपाही , होमगार्ड व चोर पर मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अतुल

चित्रकूट। जनपद में चोरी के आरोप में कर्वी कोतवाली में बंद शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से फरार हो गया जिससे कोतवाली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। वही पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने वाले ड्यूटी में तैनात आरक्षी मुन्ना लाल और होमगार्ड अजय पाल सहित फरार शातिर चोर के खिलाफ कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया है और आरोपी चोर के तलाश के लिए पुलिस की कई टीम लगा दी है। मामला कर्वी कोतवाल थाना है जहां रात्रि में शिवाबली नाम का शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और कोतवाली पुलिस सोती रही है।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मामले में बताया है कि कल कोतवाली पुलिस और एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य शिवबलि को अवैध तमंचे और चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार कर कर्वी कोतवाली थाना में बंद किया गया था और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह पकड़ा गया शातिर चोर कर्वी,भरतकूप और रैपुरा थाना क्षेत्र में हुई कई चोरियो में शामिल था जिसे कल चोरी के आभूषण और अवैध तमंचा के साथ पकड़ने में सफलता हासिल हुई थी जो रात में ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल मुन्ना लाल और होमगार्ड अजयपाल की लापरवाही से शातिर चोर शिवबलि कोतवाली से चकमा देकर फरार हो गया।

जिस पर हेड कांस्टेबल और होमगार्ड सहित फरार चोर के खिलाफ कर्वी कोतवाली में धारा 161,162 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चोर की तलाश में पुलिस की कई टीम लगा दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?