निर्माणाधीन विश्व विद्यालय का कुलपति व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

अधिकारियों ने दिसम्बर माह में तीसरी बार किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में  निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्व विद्यालय का दिसम्बर माह में तीसरी बार आज कुलपति शोभा गौड़, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व अपर कमिश्नर डाक्टर विश्राम यादव व अन्य अधिकारियों ने कार्यो का स्थलीय सत्यापन किया। वही कार्य की धीमी प्रगति पर वाइस चांसलर प्रो0 शोभा गौंड़ ने नाराजगी जाहिर किया और चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाय। उन्होंने कहा कि अब तक चाहर दिवारी का काम पूरा हो जाना चाहिए था। निर्माणाधीन विश्व विद्यालय निरीक्षण के दौरान कुलपति द्वारा हिदायत दिया गया कि गुणवत्ता में कोई समझौता नही होगा।


वही जिलाधिकारी ने नीव खुदाई के दौरान निकले पत्थरों से एक माउंट निर्माण कराये जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मजदूरों की समस्या का मामला उठने पर मजदूरों की पारिश्रमिक के बारे में पूछने पर बताया गया कि 550 रुपये प्रतिदिन दी जाती है। मजदूरों की समस्या के निस्तारण के लिए अगली बार श्रम अधिकारी भी साथ रहेंगे।


इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कमलेश कुमार द्वारा समय से कार्य पूरा करने के लिए आश्वस्त किया। बताया गया कि 21सौ मीटर लंबी चहारदीवारी नीव की खुदाई की चल रही है। जिसमे से पांच सौ मीटर कार्य प्रगति पर चल रहा है। हर हाल में मार्च तक चार दीवारी व आवास का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में वीसी रेजिडेंस(आवास), गर्ल्स हास्टल, व्वायज हास्टल व टाइप फाइफ तथा टाइप फोर रेजिडेंस निर्माण स्थल का मैप के अनुसार स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर आयुक्त डाक्टर विश्राम ने कहा कि इसके पूर्व निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री पाया गया था।


देवरी कला स्थित प्रस्तावित 25.5 हेक्टेयर भूमि पर विंध्य विश्व विद्यालय के निर्माण के लिए 16 मार्च को सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुवल शिलान्यास किया गया था। प्रस्तावित विश्व विद्यालय के निर्माण के लिए शासन से 155 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।

वही अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कमलेश कुमार ने बताया कि कार्य पूरा होने में दो वर्ष का समय लग सकता है। एक्सईएन लोकनिर्माण द्वारा बताया गया कि विद्यालय निर्माण के लिए बाबा कंट्रक्सन का टेंडर है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी मड़िहान युगान्तर त्रिपाठी समेत सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

644
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?