वीर लोरिक पत्थर परिसर में प्रवेश द्वार पानी की सुविधा पर लगी मुहर, अवैध निर्माण पर सख्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संरक्षक मंडल अध्यक्ष राम निहोर यादव बोले- बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं होगा

सोनभद्र। मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर परिसर में संरक्षक मंडल और गोवर्धन पूजा समिति की अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मंडल के अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन लालब्रत यादव ने किया। बैठक में चार अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य रोशन लाल यादव ने चार प्रस्ताव रखे। पहला प्रस्ताव वीर लोरिक पत्थर परिसर का भव्य प्रवेश द्वार बनवाने, दूसरा श्रद्धालुओं के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराने, तीसरा वीर लोरिक पत्थर के नीचे दरकान में तत्काल भराव कराने और चौथा दो माह बाद संरक्षक मंडल, गोवर्धन पूजा समिति और वीर लोरिक पत्थर परिसर निर्माण समिति की संयुक्त बैठक बुलाने से संबंधित था। आम सदस्यों ने सभी प्रस्तावों का समर्थन कर उन्हें पास कराया।
बैठक में यह भी सख्त हिदायत दी गई कि संरक्षक मंडल और गोवर्धन पूजा समिति की अनुमति के बिना कोई भी अज्ञात व्यक्ति उक्त स्थल पर कोई निर्माण न करे। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में विजय यादव, तेजधारी यादव, दया राम यादव, परमेश्वर यादव, नेता यादव, रमेश सिंह यादव, प्रदीप यादव, रविन्द्र यादव, चंद्रभूषण यादव, सुनील कुमार गौड़, गौतम यादव, बलवंत यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?