केन्द्र सरकार के 12 वर्ष: 5 जून से 21 जून तक आयोजित होगा विविध कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

विश्व पर्यावरण दिवस से होगा अभियान का शुभारंभ,

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी एवं योग दिवस कार्यक्रम होंगे आयोजित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस दौरान अमृत सरोवरों, तालाबों, नहरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा तथा 11 जून से 14 जून तक मीडिया संवाद एवं संबोधन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 14 जून से 16 जून तक जनपद के सभी विकास खंडों में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा, जहां पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि 16 एवं 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास उपलब्धियों एवं सुशासन के विभिन्न आयामों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा। इसके पश्चात 17 जून से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित वृहद योग कार्यक्रम के साथ होगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?