सोन नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे , तलाश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

ममेरे और फुफेरे भाई थो दोनो किशोर

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र में हर्रा ग्राम पंचायत के सोनझर टोला के समीप मंगलवार की दोपहर सोन नदी में नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जबकि ग्रामीण और प्रशासन की टीम भी किशोरों की तलाश में जुट गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन कुमार पुत्र मुखलाल (14 वर्ष), निवासी नैकाहा थाना कोन अपने मामा के घर रोगही निवासी बिंदु निषाद पुत्र प्रदीप निषाद के घर आया हुआ था और कृष्णा निषाद (13 वर्ष) पुत्र अरविंद निषाद निवासी रोगही मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हरा गांव के सोनझर टोला के समीप सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान पवन कुमार और कृष्णा निषाद अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए।वहां मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों किशोर नदी की गहराई में समा चुके थे। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे एकत्र हो गए।


सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चल सका था। स्थानीय लोगों की सहायता से सोन नदी में लगातार खोजबीन जारी थी।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है। परिजन नदी किनारे अपने बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद में डटे हुए हैं, जबकि प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?