उर्स मेला 23 अप्रैल को , सफल आयोजन के लिए हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विजयगढ़ किला पर आयोजित उर्स मेला दृष्टिगत इन्तजामिया कमेटि व हिन्दू मुस्लिम पक्ष की मीटिंग की गई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विजयगढ़ दुर्ग पर लगने वाले उर्स मेला के आयोजन एवं शान्ति व्यवस्था को लेकर आज
उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा व थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया कमलनयन दुबे की उपस्थिति में एक बैठक आयोजन समिति और धर्म गुरुओं के साथ हुई।

बैठक में थाना रामपुर बरकोनिया पर विजयगढ़ किला ग्राम मऊकलाँ पर 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले हजरत मीरान शाह बाबा उर्स मेला के आयोजन एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखते हुए सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु इन्तजामिया कमेटी व हिन्दू- मुस्लिम पक्ष के धर्मगुरुओं और अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने उर्स मेला को सौहार्दपूर्ण/सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई तथा उच्चाधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?