दो बाइक की टक्कर, कार सवार ने पीछे से रौदा, उपचार के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के पास हुई घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे बाइक – बाइक के आमने-सामने टक्कर में एक को पीछे से कार ने रौंद दिया। जिससे बाइक सवार एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।


जानकारी के अनुसार लंका राम प्रजापति  पुत्र छोटक राम 60 वर्ष , निवास बभनी भाठीमहुआ अपने घर से बभनी बाजार जा रहा था। आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गया। जिससे लंकाराम सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया।कार के रौंदने से लंका गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस और एम्बुलेंस को किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे तत्काल बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।उधर भाग रही कार को पुलिस ने दौड़ाकर आसनडीह में पकड़ लिया।मौत की खबर लगते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। परिजन अस्पताल पहुंच गए और चीखना चिल्लाना शुरू कर दिए किसी तरह से उन्हें शांत कराया गया।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?