दो बाइक सवारो की आमने-सामने हुई टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत गम्भीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रामलीला देखकर घर लौट रहे थे बाइक सवार युवक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला लौआ नदी के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि 22 वर्षीय सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?