धर्म के नाम पर आतंक फैलाने वालो की कुटाई होगी: रत्नाकर मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसक घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गयी है,जिसको लेकर पक्ष और विपक्ष की बयानबाजी चलने लगी है।वही इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी से सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने  विन्ध्याचल में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि आई लव मोहब्बत एक बहाना है, इसमें कही ना कही इन लोगों का चैनल जो पाकिस्तान से जुड़ा है। जिस हिसाब से यह लोग कर रहे हैं यह देश हित में नहीं है , इन लोगों को मालूम नहीं है कि हमारे यूपी में योगी जैसा शक्तिशाली मुख्यमंत्री बैठा है , धर्म के नाम पर आतंक फैलाने वालो की कुटाई होगी।

भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि पहले की तरह अब नहीं चलेगा अगर जो लोग आतंक फैलाने का काम करेंगे उसकी कायदे से कुटाई करके उसे ठीक करने काम किया जाएगा। कोई भी गुंडागर्दी कर नहीं सकता अगर धर्म के नाम पर आतंक मचाया जाएगा तो आतंक मचाने का काम करने पर कुटाई होगी।

सदर विधायक ने कहा कि उनका त्यौहार आता है तो हम लोग भाईचारा निभाने का काम करते हैं, जब हम लोगों का त्योहार आता है तब वह डिस्टर्ब करने का काम करते हैं, अब यह उनकी दोहरी मानसिकता नही चलेगी। यह अब कभी भी नहीं होगा अगर करेंगे तो यहां सुरक्षित नहीं रहेंगे उन्हें पाकिस्तान निकाल कर फेंकने का काम किया जाएगा ।

नगर विधायक ने कहा कि बरेली में देखे नहीं, झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में के तर्ज पर चप्पल गिरा रे तेरे बाजार में । अब उनकी सात पीढ़ियां भी याद करेंगी कि अब ऐसा नहीं करेंगे ।

जैसे कल्याण सिंह ने बनारस दंगे के बाद किया अब तक दंगे का नाम नहीं लिया गया। इस तरह बरेली वाला कोई भी दंगा करने का साहस नहीं करेगा । यह यूपी की पुलिस है, किसी अन्य जगह की नहीं  जो भी आतंकवादी घटना करेगा उस पर कठोर कार्रवाई होगी, वह सुरक्षित नहीं रह पाएगा ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?