गोलीकाण्ड के दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

इसके साथ ही पुलिस सभी 6 आरोपियों को कर चुकी है गिरफ्तार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एक फरवरी को फल विक्रेता की पिकअप में कार के टक्कर होने पर दो पक्षो के बीच हुए विवाद में गोली चलाने वाले आरोपियों को आज सदर कोतवाली पुलिस ने पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वही इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर स्थित शीतला चौक पर शराब के नशे मे धुत मनबढ़ किस्म के लोगों द्वारा सरेराह भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मारपीट व फायरिंग कर कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न करने व आम जन मानस में भय का माहौल उत्पन्न कर लोक शांति भंग किया था। जिसके सम्बन्ध में धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 324(4), 109(1) भारतीय न्याय संहिता व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में अब तक कुल 6 लोगो जिसमे राजाबाबू सोनकर पुत्र श्रीराम सोनकर निवासी कस्बा सोनभद्र, सूरज सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी कस्बा सोनभद्र, जनमेजय सिंह पुत्र शिव गोपाल निवासी गोधईया थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर, और रितेश कुमार पुत्र वंशी निवासी उत्तर मोहाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आज पुलिस द्वारा गोलीकांड मामले में वंछित दो आरोपियों नितीश सिंह उर्फ मिट्ठू पुत्र स्व0 रविन्द्र सिंह निवासी रौप चुर्क सदर कोतवाली और मुरलीधर सिहं पुत्र स्व0 शिवजी सिंह नि0 ग्राम खड़ुई (टोला विक्रमपुर) थाना पन्नूगं को ट्रामा सेन्टर से पुलिस हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, आठ जिन्दा कारतूस व दो मैगजीन बरामद कर न्यायालय रवाना किया गया है।

इन आरोपियों को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध शेषनाथ पाल, हेडकांस्टेबल अनूपचन्द्र दूबे और हेडकांस्टेबल भरतलाल यादव शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?