बारह वर्षीय बेटी को मां ने डेढ़ लाख रुपये में बेचा,दूल्हा सहित दो गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक कुमार

एक होटल पर नाबालिग बालिका ने किया हंगामा तब हुआ मामले का खुलासा , पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी(उत्तर प्रदेश)।  जिले में बिहार राज्य के एक गांव की रहने वाली बारह वर्षीय किशोरी को मां द्वारा बेचे जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी राजस्थान जाते समय जिले में एक ढाबे पर रुकने के बाद दूल्हे के साथ जाने से इनकार करते हुए हंगामा कर दिया। नाबालिग बालिका ने ढाबा संचालक से मदद की गुहार लगाई तो उसने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दूल्हा और दलाल को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को बाल गृह भेज जांच में जुट गई।

किशोरी का आरोप है कि उसे उसके माता-पिता ने एक ब्रोकर के माध्यम से उसकी शादी करने के नाम कर राजस्थान के एक युवक के साथ करने का सौदा किया था। जिसमे दूल्हे से डेढ़ लाख रुपये भी लिए गए है और जबरन उसकी शादी करवाई जा रही है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय गांव के पास की एक ढाबे की है। जहाँ ढाबे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किशोरी का आरोप है कि वह बिहार की रहने वाली है और उसके मां-बाप ने दलाल के माध्यम से उसका सौदा राजस्थान के रहने वाले एक 30 वर्षीय मनोहर नाम के युवक से कर दिया गया है। किशोरी ने मां-बाप पर डेढ़ लाख रूपए लेकर बेचने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि आरोपी युवक उसे जबरन लेकर राजस्थान जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह सैनी थाना क्षेत्र के अटसराय गांव के पास पहुंची तो वह पेशाब जाने का बहाना बनाया। इस दौरान वह ढाबे पर उतर गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। युवक ने जब किशोरी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, तो उसने आँखों में आंसू लिए जाने से मना कर दिया। इस पर, ढाबा के कर्मचारियों ने किशोरी की आपसी स्थिति को देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर किशोरी से पूछताछ किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी आर्थिक लाभ के लिए ब्रोकर के माध्यम से की थी। युवक पर भी आरोप है कि उसने किशोरी की शादी के लिए ब्रोकर को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने तुरंत मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और किशोरी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?