पानी की समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, समझाने के बाद सकुशल उतारा गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र बोले- पेयजल संकट की शिकायत गंभीरता से ली गई, ब्लॉक स्तर पर कार्रवाई कराई जाएगी

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार शाम पेयजल समस्या से परेशान एक युवक हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतरवाया। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार देवरी निवासी सोनू गुप्ता 20 पुत्र रामखेलावन गुप्ता रविवार शाम करीब 5 बजे गांव में लगे हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक से बातचीत कर उसकी समस्या जानी। युवक ने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। पानी की समस्या से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवक को समझाते हुए आश्वासन दिया कि उसकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और ब्लॉक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद युवक खंभे से नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि युवक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर अवगत कराया जाएगा, ताकि गांव की पेयजल समस्या का समाधान कराया जा सके। फिलहाल स्थिति सामान्य है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?