ट्रक से पीछे से टकराई स्कार्पियो, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएचसी म्योरपुर के चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्या ने दी प्राथमिक चिकित्सा, हालत गंभीर होने पर रेफर

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर किरबिल गांव में प्रधान के घर के पास रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगे जा रहे ट्रक से पीछे से स्कार्पियो टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए।मिली जानकारी के अनुसार नधीरा निवासी अरविंद कुमार भारती 28 वर्ष पुत्र सूरज लाल और अरविंद कुमार 27 वर्ष पुत्र रामवृक्ष रविवार को अपनी स्कार्पियो वाहन बनवाने म्योरपुर आए थे। वाहन बनवाकर वापस नधीरा जा रहे थे। वे अभी किरबिल प्रधान प्रतिनिधि बच्चे लाल प्रजापति के घर के पास पहुंचे ही थे कि उनके वाहन के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक सामने आ रही बकरी को बचाने के लिए ब्रेक लगाया। इस दौरान ट्रक के पीछे-पीछे चल रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया। मौजूद चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?