हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा : संजीव गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हर घर तिरंगा अभियान को मंत्री ने दिए कार्यकर्ताओं को तिरंगा।

सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर जनपद के सभी मण्डलों मे मण्डल अध्यक्ष के माध्यम से तिरंगा वितरण किया गया।
इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री/ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड व विशिष्ठ अतिथि के रुप मे जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोंड ने कहा कि हमारे देश के आन बान शान के प्रतीक तिरंगा ध्वज आने वाले 15 अगस्त को जनपद के सभी घरो पर तिरंगा लहराता हुआ दिखायी देगा। और आप सभी से आग्रह है कि अपने घरो पर तिरंगा ध्वज जरुर लगाये।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने बताया कि दिनांक- 11 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिले के सभी 21 मण्डलों मे मण्डल अध्यक्ष व अभियान संयोजक के माध्यम से जनपद के सभी शक्ति केन्द्र व बूथ के लिए ध्वज भेजा गया है और सभी मण्डल अध्यक्षों व अभियान संयोजको से आग्रह किया गया है कि जनपद के सभी घरो पर तिरंगा ध्वज लगाया जाय। और 15 अगस्त आते आते हर घर पर भारत कि शान तिरंगा लहराता हुआ नजर आये। और उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही 2022 में शुरू किए गए इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगा कैनवास व तिरंगा गोष्ठी जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को यह भी बताया जाएगा कि राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक तिरंगा कैसे अस्तित्व में आया। इससे पहले देश में कौन-कौन से झंडे प्रचलन में थे। और भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा सहयोग के माध्यम से लगभग 60 हजार से उपर तिरंगा हर घर तक पहंुचाया जा रहा है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, संतोष शुक्ला, बलराम सोनी, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनिल सिंह, राघो सिंह राहुल, सुबाश पटेल, मनीष मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, संजीव श्रीवास्तव सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?