बिजली बिना, हजारों का बिल! म्योरपुर के आदिवासी परिवारों ने जताया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

   आधा दर्जन आदिवासी परिवारों जांच और बिल निरस्त करने की मांग

म्योरपुर, सोनभद्र विकास खंड म्योरपुर के मधुबन गांव में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। आधा दर्जन आदिवासी परिवारों को बिजली की आपूर्ति शुरू हुए बिना ही हजारों रुपये के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों तक न तो बिजली के पोल पहुंचे हैं और न ही तार बिछाए गए हैं, इसके बावजूद विभाग लगातार बकाया बिल जारी कर रहा है। राय सिंह, भागीरथी, रामा सिंह, रामदुलारे, रामऔतार और शांति सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि करीब 7 साल पहले विभाग के कर्मचारियों ने आधार कार्ड लेकर उनके घरों में बिजली मीटर लगा दिए थे और जल्द विद्युतीकरण का भरोसा दिया था। लेकिन आज तक बिजली नहीं मिली। हैरानी की बात है कि किसी के नाम 54 हजार रुपये तो किसी के नाम 44 हजार रुपये तक का बकाया बिल दर्ज है।आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और सहायक अभियंता, विद्युत वितरण खंड म्योरपुर से लिखित शिकायत कर मामले की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और गलत बिल तत्काल निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता विनय बिंद ने कहा कि प्रभावित उपभोक्ता आधार कार्ड के साथ लिखित शिकायत कार्यालय में जमा करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो बिजली बिल शून्य कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

1515
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?